शराब पीकर कुछ लोग ने एक युवक को मार-मार कर उसको बुरी तरह से घायल कर दिया।यह घटना भूटानी थाना के दक्षिण चंडीपुर इलाके में हुई है। घायल युवा का नाम नतोबार मंडल है। आरोपी राम मंडल, गौतम मंडल सहित 15 लोगों का नाम थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। यह ज्ञात हुआ है कि दक्षिण चंडीपुर क्षेत्र में तीन लोग एक साथ शराब पी रहे थे।इस घटना में, सड़कों पर जा रही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। शाम होते हीं,वहाँ के लोग बाहर नहीं निकल पाते कारण यह है कि शाम होते हीं उसी क्षेत्र कुछ लोग शराब पीकर रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को परेशान करते हैं,जिसकी वजह से वहाँ के ग्रामीण काफी चिंतित रहते हैं। एक दिन रात के समय में,शराबियों ने शराब पी कर गाँव के सड़कों पर आ पहुँचे।उसी समय नतोबार मंडल उस रास्ते से अपना घर लौट रहे थे। रास्ते में उन शराबियों को देख कर उन्होंने उन्हें रास्ते से बगल होने को कहने में,उन दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद चल हीं रहा था कि राम मंडल नामक एक व्यक्ति एवं उनके साथी ने लाठी से नतोबार मंडल पर जोर-जोर से प्रहार कर नतोबार मंडल को बुरी तरह से घायल कर दिए। उसी समय जब वहाँ गाँव वाले पहुँचे तब तक आरोपी भाग चुके थे।ग्रामीणों ने उन घायल युवक को स्थानीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में लाए। लेकिन उसके सिर और बाईं आंख में अत्यधिक चोट लगने के कारण उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लाया गया। उनकी हालत और भी गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे कोलकाता ले जाने की सलाह दी है।
মালদা